Sunday, October 27, 2019

गोवर्धन पूजा कैसे करे, क्या ह महत्व


Goverdhan Puja 2019: आज है गोवर्धन पूजा, श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा

goverdhan puja subh muhurat

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त (Goverdhan Puja Subh Muhurat)-सनातन धर्म में दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा करने का विधान बताया गया है। देशभर में आज यानी 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से व्यक्ति पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है। गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। आज इस शुभ आपके और आपके परिवार पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहे इसके लिए इस शुभ मुहूर्त और विधि से पूजा करें। आइए जानते हैं क्या है पूजा की शुभ मुहूर्त।  

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त-
गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त- दोपहर 03.27 से 05.41 बजे तक
अवधि- 02 घंटे 14 मिनट
द्यूत क्रीड़ा सोमवार 28 अक्टूबर 2019 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 28 अक्टूबर को सुबह 09.08 बजे से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2019 को शाम 06.13 बजे तक